ऑपरेशन किए रोगियों को छुट्टी
चूरू | विश्वकर्मा मंदिर प्रबंध समिति की ओर से लगे निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सा शिविर में तीसरे दिन सोमवार को 119 रोगियों की आंखों की जांच की गई। दवाइयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी ऑपरेशन किए गए रोगियों को एक माह बाद 16 व 17 मई को फॉलोअप शिविर नेत्र अस्पताल में दुबारा लगेगा।