कर्नाटक में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
डबलीराठान| कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी उभर कर आई, इसलिए भाजयुमो जिला मंत्री प्रमोद गाट और अध्यक्ष अमृत मान की अध्यक्षता में बाजार के दुकानदारों को मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई। राजीव चौक पर पटाखे बजाकर खुशी व्यक्त की गई। इस मौके पर गौरव जग्गा, सूर्य शर्मा, विपिन कुमार, रसूल मोहम्मद और कई भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।