संतान नहीं होने से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या की
डाबी. सूथड़ा पंचायत के भगवानपुरा गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार भगवानपुरा निवासी संपत बाई (30) प|ी प्रकाश कराड़ सुबह शौच के बहाने घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश किया। इस पर विवाहिता की चप्पल कुएं के बाहर खुली हुई नजर आई। बाद में पड़ताल की तो कुएं में महिला नजर आई। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर डाबी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उधर, परिजनों के अनुसार विवाहिता के संतान नहीं होने से वह परेशान चल रही थी।
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपका जानना जरूरी है