साहिल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव बने
बुधपुरा| बूंदी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बुधपुरा-डाबी में कांग्रेस प्रदेश सचिव समृद्ध शर्मा व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहसिन बैग ने संगठन में साहिल कुरैशी को महासचिव मनोनीत किया। शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यासीन कुरैशी व युवा नेता बिलाल खान ने प्रदेश सचिव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान इरफान, उपसरपंच मोहन गुर्जर, शिवकरण बंजारा, हीरा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।