दबलाना| अटल सेवा केंद्र पर सिंचाई प्रबंधन-प्रशिक्षण संस्थान कोटा की ओर से एक दिवसीय जन चेतना शिविर लगाया गया, जिसमें आसपास के गावों के करीबन 125 किसानों ने भाग लिया। शिविर में जलप्रबंधन और जैविक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। शिविर में उपनिदेशक केवी गर्ग, डॉ. रमेशचंद टाक, सहायक कृषि अधिकारी मोहम्मद सलीम खां ने जानकारियां दी।