पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बाजार में प्याऊ के लिए बनी टंकियों से टोंटी गायब, पानी हो रहा बर्बाद

बाजार में प्याऊ के लिए बनी टंकियों से टोंटी गायब, पानी हो रहा बर्बाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दबोह | दबोह बाजार में नगर परिषद द्वारा लोगों की प्यास बुझाने के लिए पूर्व में प्याऊ चालू कर टंकियां बनाई गई थीं, जिनसे खरीदारी के लिए बाजार में आने वाले लोग प्यास बुझा रहे थे। लेकिन इन टंकियों में अब पानी तो दूर उनकी टोंटी भी गायब हो चुकी हैं। मालूम हो कि प्रशासन ने थाना के सामने और कोंच रोड पर यह टंकियां बनवाई थीं, जिनमें पीनी नहीं भरा जाता है और न हीं मरम्मत पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड पंद्रह में लगा हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़ा है, जिसके मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं है। कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष नफीस खान, रासबिहारी गोस्वामी, रियाज खान, गोविंद दास कुशवाह सहित आदि लोगों ने नगर परिषद प्रशासन के अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की है।

खबरें और भी हैं...