शुक्रवार को रात 9.55 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत।
केदारधाम में लगा संघ शिक्षण वर्ग
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शुक्रवार की शाम ग्वालियर पहुंचे। वे यहां 21 मई की दोपहर तक रहेंगे। उनके साथ अखिल भारतीय पदाधिकारियों के अलावा मध्यक्षेत्र के पदाधिकारी भी आए हुए हैं।
जानकारों के अनुसार केदारपुर (केदारधाम) में पहली बार युवा स्वयंसेवकों के लिए मध्यक्षेत्र (मध्यभारत, महाकौशल और छत्तीसगढ़ प्रांत) का द्वितीय वर्ष संघ शिक्षण वर्ग 14 मई से लगाया गया है जो कि तीन जून तक चलेगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीनों प्रांतों से 436 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सरसंघ चालक यहां तीन तक प्रवास कर स्वयंसेवकों का राष्ट्रवाद के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन करेंगे। उधर डबरा के पिछोर और गुना जिले में भी संघ शिक्षण वर्ग लगाए गए हैं।