पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डबरा में पारा 44.30 पर, 19 शहरों में 40 के पार पहुंचा तापमान

डबरा में पारा 44.30 पर, 19 शहरों में 40 के पार पहुंचा तापमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर/भोपाल| प्रदेश में गर्म हवा का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को राज्य के 19 शहरों में पारा 40-41 डिग्री के पार चला गया। जबकि डबरा 44.3 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। खजुराहो खजुराहो 440 तापमान दर्ज किया गया। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड और विंध्य के ज्यादातर इलाके तपते रहे। वहीं ग्वालियर में मंगलवार को पारा 40 डिग्री से ऊपर था, पर बुधवार को एक डिग्री लुढ़क गया। मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि प्रदेश के कई शहरों में राजस्थान, गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इस वजह से ये इलाके तप रहे हैं।

दुनिया में ये सबसे गर्म

बुधवार को दुनिया में सऊदी का शरुराह क्षेत्र सबसे गर्म (46.2) रहा। देश में चंद्रपुर (45.4) सबसे अधिक तपा। प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे कम 35 डिग्री तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...