पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैलारस में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, डबरा में ओले गिरे ग्वालियर में आंधी चलने से गिरे पेड़

कैलारस में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, डबरा में ओले गिरे ग्वालियर में आंधी चलने से गिरे पेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम|ग्वालियर/मुरैना/डबरा

राजस्थान में ऊपरी हवा में बने चक्रवात के असर से मंगलवार को अंचल के मौसम में फिर बदलाव आया। ग्वालियर में शाम 7 बजे 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आई। इससे कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। हालांकि इस दौरान शहर के लश्कर क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और दतिया में दिनभर बादल छाए रहे। डबरा में धूल भरी आंधी आई। साथ ही रात 8 बजे ग्राम बनवार में 10 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। बल्कि मौसम में ठंडक आ गई।

वहीं मुरैना जिले में कैलारस क्षेत्र के अर्रोद गांव में आंधी व हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से भरत पुत्र अमरसिंह रजक (15) की मौत हो गई। भरत बकरियां चराकर लौट रहा था। जौरा कस्बे में वार्ड क्रमांक एक शोभाराम का पुरा में आकाशीय बिजली गिरने से रामभजन सिंह कुशवाह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

10 मिनट की आंधी में शहर अस्त-व्यस्त, पढ़ें|पेज-2

राजस्थान में बने चक्रवात के कारण बदला मौसम

खबरें और भी हैं...