पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहां भाजपा हारी थी उन क्षेत्रों में 71 करोड़ रु. की लागत से बनाई जा रहीं 209 किमी सड़कें

जहां भाजपा हारी थी उन क्षेत्रों में 71 करोड़ रु. की लागत से बनाई जा रहीं 209 किमी सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के अलावा एडीबी से कर्ज लेकर सड़क बनवा रही प्रदेश सरकार

अंशुल वाजपेयी | ग्वालियर

चुनावी साल आते ही प्रदेश सरकार एकाएक एक्शन मोड में आ गई है। सड़क की बात करें तो ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों (मुरार, भितरवार, डबरा व घाटीगांव विकासखंड) में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 71 करोड़ रुपए की लागत से 209 किमी सड़कें बनाई जाएंगी। फोकस उन विधानसभा क्षेत्रों पर है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा को विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा सड़कें बनवाई जा रही हैं। ताकि साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव व अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सके।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भितरवार, घाटीगांव, मुरार और डबरा विकासखंड में कुल 78.665 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी, वहीं 2018 में लगभग 209 किलोमीटर सड़क निर्माण की। इनमें से कुछ सड़कों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है।

50 फीसदी सड़कें आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हो जाएंगी तैयार

डबरा-पिछोर रोड से खेरिया तक चल रहा है सड़क का निर्माण कार्य।

प्रदेश सरकार ने सड़कों को बनाने के लिए एडीबी से लिया लोन

एमपीआरआरडीए को जिम्मा: चुनावी साल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-2 व मप्र रूरल कनेक्टिविटी प्लान के अंतर्गत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने एडीबी से लोन लिया है जबकि निर्माण कार्य कराने का जिम्मा एमपी रूरल रोड डवलपमेंट अथाॅरिटी-पीआईयू ग्वालियर को दिया गया है। इन सड़कों के बनने से लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

सबसे ज्यादा सड़कें भितरवार विधानसभा में बनेंगी: आंकड़ों के अनुसार, भितरवार विधानसभा में सबसे ज्यादा सड़क बनाई जाएंगी। भितरवार विकासखंड में जहां 64.85 किमी, वहीं घाटीगांव विकासखंड में 50.26 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। हालांकि घाटीगांव विकासखंड में आने वाली कुछ पंचायतें ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में भी आती हैं। इस विधानसभा से कांग्रेस के लाखन सिंह पिछले दो बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर भी इस विस से कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे रहे थे। ऐसे में प्रदेश सरकार का फोकस इस विधानसभा पर ज्यादा है।

ये हैं वे सड़कें (किमी में) जिनके लिए सरकार ने लोन लिया है

डबरा

21.64

48.61

यह रहा था चुनाव परिणाम

विधानसभा 2013

ग्वालियर ग्रामीण

11938 मतों से भाजपा जीती

भितरवार

6548 मतों से कांग्रेस जीती

डबरा

33278 से कांग्रेस जीती

घाटीगांव विकासखंड

शीतला माता से कुशराजपुर तक बनने वाली 2.83 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसमें 56 लाख 40 हजार रुपए लागत आ रही है।

शीतला माता रोड से खेरिया कछाई तक प्रस्तावित 2.05 किमी सड़क निर्माणाधीन है। जिसकी लागत 36 लाख रुपए है।

घाटीगांव

10.65

50.26

मुरार

29.975

45.51

यहां बनने लगीं सड़कें

वर्ष 2015-16

लोकसभा 2014

ग्वालियर ग्रामीण

17406 मतों से कांग्रेस जीती

भितरवार

9429 मतों से कांग्रेस जीती

डबरा

6376 मतों से कांग्रेस जीती

भितरवार

बरुआ नूराबाद रोड से सुसेरा, चकरायपुर तक प्रस्तावित 7.20 किमी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी लागत 3 करोड़ 55 लाख रुपए है।

16.4

64.85

वर्ष 2018

खबरें और भी हैं...