पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री बोले, लोगों को ही होना चाहिए जागरूक

सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री बोले, लोगों को ही होना चाहिए जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | ग्वालियर

मप्र के किसान कल्याण और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने शहर की प्रमुख समस्या सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर कहा है कि सरकार व अधिकारी अपना काम करेंगे। लेकिन इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए लोगों को ही जागरूक होना चाहिए। तीन दिन के दौरे पर ग्वालियर आए प्रभारी मंत्री बुधवार को वीआईपी सर्किट हाउस, मुरार में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में श्री बिसेन ने कहा कि यह बात सही है कि जहां डॉक्टरों की कमी है, वहां स्वास्थ्य सेवाएं खराब हैं। लेकिन जिन अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर हैं, वहां भी तो चिकित्सा सेवा खराब है। इसे दूर करने के लिए सरकार प्रयासरत है और जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।

बंद एसी हॉल में होती है समीक्षा, निरीक्षण नहीं

प्रभारी मंत्री बनने के बाद गौरीशंकर बिसेन ग्वालियर के दौरे तो लगातार करते हैं। लेकिन कलेक्टोरेट के बंद एयरकंडीशन हॉल या वीआईपी सर्किट हाउस में अफसरों से काम की समीक्षा करके चले जाते हैं। वे 2016 से अब तक कभी ग्वालियर में किसी निर्माणाधीन सड़क, भवन या अन्य कार्य का निरीक्षण करने फील्ड में नहीं निकले।

ग्राम भयपुरा में प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन हितग्राहियों के बीच।

जानिए: शहर की समस्या-घटना पर प्रभारी मंत्री के जवाब

ट्रैफिक: सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग की कमी से लगता है जाम?

प्रभारी मंत्री: पार्किंग व्यवस्था को लेकर मैं अधिकारियों से चर्चा करूंगा। लेकिन इस समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी है कि लोग जागरूक होकर नियमों का पालन करें।

सुरक्षा: बढ़ते अपराधों से लोग दहशत में, शहर छोड़ने को तैयार?

प्रभारी मंत्री: अपराध रोकने के लिए भी लोगों को जागरूक होना चाहिए। ऐसे इंतजाम से रहें कि अपराधी कामयाब न हो। पुलिस भी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करती है और सख्ती के लिए बात करेंगे।

उपद्रव: 2 अप्रैल के उपद्रव के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई?

प्रभारी मंत्री: उपद्रव के मामले में सरकार ने कोई कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं रोकी है। प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक हाईलेवल कमेटी बनाई है जो कि कई बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लाखन के मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात करूंगा।

प्रभारी मंत्री आज चीनौर-डबरा जाएंगे: जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन गुरुवार को चीनौर, डबरा के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9.30 बजे ग्राम सिमिरिया से ग्राम चैत पहुँचमार्ग का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद गरौली की तलैया (बरई) में श्रमदान, मृदा परीक्षण केन्द्र का लोकार्पण एवं जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.30 बजे चीनौर में विकास कार्यों का निरीक्षण व जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ करने के बाद रात्रि विश्राम डबरा में करेंगे।

प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में किए ऐतिहासिक विकास कार्य: बिसेन

ग्वालियर |
पिछले 14 साल में मध्यप्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक विकास की नई इबारत लिखी गई है। यह बात जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कही। श्री बिसेन बुधवार को विकास यात्रा के तहत ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने विभिन्न ग्रामों में 4 करोड़ 58 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में पुरानी छावनी में एक करोड़ 55 लाख की लागत से बने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण शामिल है। श्री बिसेन ने इसी भवन में 88 लाख की लागत से बनने जा रहे 5 अतरिक्त कक्षों का भूमिपूजन भी किया। इस केन्द्र के बनने से एक दर्जन से अधिक गांवों को सुचारू और उचित वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...