जाेगेवाला मोड़ क्रॉसिंग पर दो कारों की टक्कर से 5 लोग घायल
डबवाली में नेशनल हाईवे पर जाेगेवाला रोड क्रॉसिंग के पास शनिवार रात दो कारों की टक्कर हाे गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 5 लोग घायल हो गए। इस दौरान एक कार दुकान के शटर से जा टकराई। बाद में घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सिरसा रेफर किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जाेगेवाला रोड क्रॉसिंग पर फोरलेन पर लगातार हाे रही दुर्घटनाओं के चलते यहां अंडर पास बनाए जाने की मांग की है।
घायल कार सवार सुरेंद्र कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी अरनीवाल जिला फाजिल्का पंजाब ने बताया कि वे अपने रिश्तेदारों के साथ गाड़ी में सवार होकर सिरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव जोगेवाला रोड़ क्रॉसिंग पर साइड से अचानक डिजायर कार आ गई। इससे दोनों कारों की टक्कर हो गई और दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व दोनों कार सवार 5 लोग चोटिल हो गए। सुरेंद्र ने बताया कि हादसे में उसकी प|ी रमेश रानी, रितिका प|ी दीपक, दिया पुत्री दीपक, सुनीता रानी प|ी महेंद्र सिंह के अलावा दूसरी कार का चालक सोहन सिंह पुत्र मिठू लाल निवासी मांगेआना घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सिरसा रेफर कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
हाईवे पर जोगेवाला क्रॉसिंग के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कारें।