ओढ़ां | सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटारा करने के उद्देश्य से डबवाली विधानसभा निगरानी कमेटी की एक आवश्यक बैठक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में निगरानी कमेटी चेयरमैन पवन गर्ग ओढ़ां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिकायतकर्ताओं के अलावा शिकायतों से संबंधित लोग, अनेक विभागों के अधिकारी और निगरानी कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन गर्ग ओढ़ां ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निपटाना सुनिश्चित करें। बैठक में रामसिंह घुक्कांवाली, गुरमीत कौर मत्तड़, रणजीत सिंह चोरमार, विजय कुमार ओढ़ा और भगवान दास ओढ़ां आदि की जमाबंदी, शगुन योजना, सरपंच द्वारा धांधली, मनरेगा मजदूरी न मिलने और मनरेगा मजदूरी के तहत गलत लोगों को फायदा पहुंचाने संबंधी शिकायतों को निपटाकर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया गया। इस बैठक में एमिनेंट सिटीजन सतीश गर्ग, सुनील जिंदल, सदस्य मुखत्यार सिंह मौजूद थे।