डग. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह चाचुर्नी की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं में कर्नाटक जीत से खुशी की लहर दिखाई दी। राजू सेठ ,वकील भाई, विस्मय धींग, आबिद सहित ब्लाॅक स्तरीय कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे।
बकानी. सलावद में कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। बाबू मिस्त्री, अमरलाल लोधा, श्याम पटेल, घनश्याम पाटीदार, शंकरलाल, जीतू, प्रभुलाल कारपेंटर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।