फायरिंग में 8 माह के बच्चे की मौत, 6 लोग जख्मी
जम्मू | बीएसएफ को फोन कर रहम की भीख मांगने वाली पाकिस्तानी सेना और रेंजरों ने सोमवार को फिर इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर चौकियों और रिहायशी इलाकों पर गोले दागे। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर आठ माह के एक बच्चे की मौत हो गई। छह लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में एक एसपीओ है। पाक की इस करतूत का भारतीय सुरक्षा बलों ने भी माकूल जवाब दिया है। सूत्रों ने बताया कि पाक फायरिंग में एलओसी पर पल्लांवाला सेक्टर के शेरपलाई इलाके में परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे आठ माह के नितिन की मौत हो गई।