ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का समय बदलने की मांग को लेकर गत दिनों बीईईओ कार्यालय डग और डायट प्रधानाचार्य को ज्ञापन दिया था। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा डग अध्यक्ष रामगोपाल राठौर ने बताया कि ज्ञापन में डग ब्लॉक के दोनों प्रशिक्षण शिविर चौमहला के केजीबीवि और शारदा छात्रावास में रखे गए थे। इन दोनों में से एक शिविर डग में आयोजित किया जाए, जिससे डग क्षेत्र के शिक्षकों को परेशान नहीं होना पड़े। अंत में प्रशिक्षण शिविर का स्थान बदलकर आदर्श विद्या मंदिर डग में आयोजित करने का निर्णय लिया। इसमें पहला शिविर 28 मई से 2 जून और दूसरा शिविर 4 से 9 जून तक होगा। डग शाखा की ओर से जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह झाला, जिला मंत्री सीताराम गौड़, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास, जिला शारीरिक प्रतिनिधि दिलीप कुमार शर्मा, सहित समस्त जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।