पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • डूब क्षेत्र के किसानों को सालों बाद भी मुआवजा नहीं, पोंडला बांध पर प्रदर्शन

डूब क्षेत्र के किसानों को सालों बाद भी मुआवजा नहीं, पोंडला बांध पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डग. मुआवजे की मांगों काे लेकर बांध के पास प्रदर्शन करते किसानों को रोकती पुलिस।

भास्कर न्यूज | डग

विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यासरा के गांव पोंडला में बांध पर डग विधानसभा किसान संघर्ष समिति संयोजक रामगोपाल व्यास के नेतृत्व में महिलाओं एवं किसानों ने बांध पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

इस दौरान गंगधार डीएसपी भंवर सिंह शेखावत, गंगधार तहसीलदार सुरेश शर्मा, डग थानाधिकारी लव कुमार तिवाड़ी, पगारिया थानाधिकारी शंकरलाल मय जाप्ता मौके पर मौजूद रहे। संघर्ष समिति के संयोजक व्यास ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर क्षेत्र के किसानों की मांगंे पूरी करने की अपील की। ज्ञापन में हल्दिया माइक्रो डैम व लुहारिया चेक डैम की डूब में आई किसानों की भूमि का 3 वर्ष निकलने के बाद भी मुआवजा आज तक नहीं मिलने को लेकर चर्चा की गई। भीमनी बांध के किसानों की जमीन डूब क्षेत्र में आने के 10 वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं मिला। गागरीन बांध में डूबी भूमि में कुछ किसानों के आवास व कुछ के जमीन के मुआवजे की राशि नहीं मिली। सोयाबीन खराबे के मुआवजे से कुछ किसान और वंचित है। 8 बीघा के ऊपर के किसानों का सर्वे होने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला। गुनाई से कोल्वी की गुफाओं तक पहुंचने में बीच में आने वाली पुलिया बारिश में ग्रामीणों एवं सैलानियों के लिए परेशानी का सबब बनती है।

जिसे नई बनवाई जाए। बजट घोषणा के दौरान किसानों का सहकारी बैंक का ऋण माफ करने की घोषणा की थी,लेकिन क्षेत्र के किसान आज भी ऋण जमा कर रहे है। मुख्यमंत्री ने आवर में आहू एवं क्यासरी नदी पर पुलिया बनाने की घोषणा की थी। इसके 6 माह बीतने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई सहित कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।

खबरें और भी हैं...