पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डग: पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डग| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा डग के तत्वावधान में नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मूक पशु पक्षियों के लिए नियमित जल व्यवस्था के लिए परिंडे बांधे गए। कस्बे के गायत्री मंदिर, प्रहरी हनुमान मंदिर, गणेश चौक, डगेश्वरी माता मंदिर, सीनियर स्कूल, पुलिस थाना, बीईईओ कार्यालय एवं नवीन ग्राम पंचायत भवन परिसर में परिंडे बांधकर उन्हें नियमित जल भरने की जिम्मेदारी ली गई। भीषण गर्मी के इस दौर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहे हैं। अभियान के दौरान गोपाल कृष्ण व्यास, अध्यक्ष राम गोपाल राठौर,क्यासरा प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार जैन, किशोर वैष्णव, सुरेश कुमार परिहार, दिनेश जैन ,कमलेश शर्मा, मधुसूदन व्यास, दिलीप शर्मा, एबीईओ कैलाश नाथ, कैशियर रमेश चंद शर्मा, कैलाश चंद्र व्यास, बद्री सिंह, कुलदीप मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों में सरपंच राजेंद्र सिंह परिहार ,वार्ड पंच सुरेश कुमावत, विष्णु भारतीय ,सुनील परिहार आदि का भी सहयोग मिला।

खबरें और भी हैं...