धतुरिया पंचायत हुई वाद रहित
डग| पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धतुरिया में न्याय आपके द्वार के तहत राजस्व लाेक अदालत शिविर अटल सेवा केंद्र पर एसडीएम चंदन दुबे की अध्यक्षता में हुआ। शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं का हाथोहाथ निराकरण किया गया। कैंप में नामांतरण 334, राजस्व निकले 311, खाता दुरुस्ती 206, बंटवारे 15, सीमाज्ञान आवेदन 6 एवं अन्य 467 आवेदनों का निस्तारण किया गया। एसडीएम गंगधार न्यायालय में विचाराधीन 3 प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा 18 रोगियों का इलाज व परामर्श दिया। विद्युत विभाग द्वारा 25 शिकायतों का निराकरण एवं 25 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 47 पशुओं का उपचार व टीकाकरण किया गया। रसद विभाग द्वारा 12, कृषि विभाग द्वारा 500, न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया। महिला एवं बाल विकास द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 1 व्यक्तियों का समस्या का निराकरण किया गया। 32 भामाशाह कार्ड वितरण एवं 107 लोगों को भामाशाह योजना की जानकारी दी। शिविर के दौरान तहसीलदार सुरेश चंद शर्मा, नायब तहसीलदार शकूर मोहम्मद, सहायक अभियंता रामदेव लखारा, जिला परिषद सदस्य शीतल जैन, सरपंच संगीता जैन, पंचायत समिति सदस्य भैरव सिंह, उप सरपंच गुमानसिंह सहित मौजूद रहे।