पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • डग में गारंटी पीरियड की सड़क पर गड्‌ढों की भरमार

डग में गारंटी पीरियड की सड़क पर गड्‌ढों की भरमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डग. सड़क पर जगह-जगह हो रहे गड्‌ढे।

भास्कर न्यूज | डग

जगदीशपुरा पंचायत के रतनपुरा से मध्यप्रदेश सीमा झलाराखेड़ा तक बनने वाली सड़क 5 साल गारंटी पीरियड में बनी थी। जिसे बनाने के बाद ठेकेदार व विभागीय अधिकारी भी भूल चुके है। गारंटी पीरियड के दौरान सड़कों की हालत इतनी जर्जर हो रही है कि इन सफर करना हादसों को आमंत्रण देना है। यहां 2.5 किमी सड़क का निर्माण 111 लाख रुपए की लागत से किया गया। इसकी शुरुआत तिथि 9 सितंबर 2012 तथा कार्यपूर्णता तिथि 3 दिसंबर 2013 थी। इसकी 5 साल की गारंटी अवधि है। सड़क बनने के बाद साइड में ग्रेवल तक नहीं की गई। यहां सड़क बनने के बाद आज तक पैचवर्क नहीं किया गया। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क, मार्ग में पुलिया की जगह पर जगह हिचकोले होने से वाहन के पलटने का खतरा बना रहता है। डग से बड़ौद मध्यप्रदेश जाने के लिए सुगम व सस्ता रास्ता भी यही पड़ता है। इस रास्ते से जाने से मार्ग 10किमी कम पड़ता है।

खबरें और भी हैं...