डग. हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मी।
भास्कर न्यूज | सुनेल
पंचायत समिति परिसर में गुरुवार को लगातार 17 वें दिन मनरेगा संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार लोहार ने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गुरुवार को मनरेगा संविदा कर्मियों ने विकास अधिकारी व प्रधान को भी नैतिक समर्थन देने के लिए ज्ञापन देकर आग्रह किया कि मनरेगा संविदा कर्मी की हड़ताल की वजह से मस्टररोल में मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। लाखों रुपए का भुगतान हड़ताल की वजह से अटक गया है। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक, जगदीश पाटीदार, टीकम मंडलोई, पर्वत सिंह, भेरूलाल, लालचंद मनोहर, कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेश पाटीदार, रामकरण, हंसराज, हेमंत पाटीदार, एमआईएस मैनेजर कुंदन त्रिवेदी, लेखा सहायक राजेंद्र कुमार शर्मा, तकनीकी सहायक, विजय, दुष्यंत कानूनगो, दिनेश, रवि सहित अन्य मौजूद रहे।
डग। पंचायत समिति डग के मनरेगा कार्मिक 1 मई से लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। गुरुवार को 17 वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
सुनेल. हड़ताल के दौरान विकास अधिकारी को ज्ञापन देते संविदा कर्मी।