पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में लगी जयपुर फुट की प्रदर्शनी

संयुक्त राष्ट्र संघ में लगी जयपुर फुट की प्रदर्शनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेमिनार में खड़े जॉन मैथ्यू, जो दो दिन पहले जयपुर से जयपुर फुट लगाकर सेमिनार में पहुंचे। रेखा भंडारी, डीआर मेहता सैयद अकबरुद्दीन को जयपुर फुट के बारे में बताते हुए।

सिटी रिपोर्टर. जयपुर

संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयार्क स्थित मुख्यालय में जयपुर निर्मित जयपुर फुट की प्रदर्शनी लगी हुई है। इस प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के सानिध्य में भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मिशन और जयपुर फुट अमेरिका की ओर से किया गया है। प्रदर्शनी में जयपुर फुट की उपयोगिता और उसके 50 वर्षों की यात्रा के बारे में बताया गया है। जिसके कारण 29 देशों में 66 कैंपों के माध्यम से दिव्यांग चलने फिरने के काबिल हुए हैं और सम्मान पूर्वक जीवन जी रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत में निर्मित जयपुर फुट के प्रदर्शन को गौरव की बात मानते हैं। उनका कहना है कि जयपुर फुट भारत का पहला एेसा उत्पाद है जिसके प्रदर्शन की स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र संघ ने केवल इस कारण दी है क्यों कि मानव सेवा के क्षेत्र में जयपुर फुट की अद्भुत भूमिका है। जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से जयपुर फुट के 50 वर्ष भी गौरवगाथा को आज विश्वभर में प्रसिद्धि मिल रही है। यह एक भारतीय उत्पाद के उपयोगिता और गुणवत्ता का सम्मान है। जिसमें देश विदेश में भारत का नाम किया है। आज संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के बीच जयपुर फुट के प्रदर्शन से इसका विश्व भर में प्रचार हुआ है। इस अवसर पर अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में रह रहे व्यसायी राजीव डागा और नीता डागा ने जयपुर फुट के लिए एक करोड 35 लाख रुपए के का चेक जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी को दिया। डागा परिवार हर वर्ष जयपुर फुट को आर्थिक सहायता देता है। सेमिनार में कुवैत के पूर्व राजदूत सतीश मेहता सहित 20 से ज्यादा देशों के राजदूतों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...