पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा

करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। स्कूल चेयरमैन श्योताज सिंह ने बताया कि ज्योति पुत्री रामनिवास व गौरव पुत्र सतीश कुमार 94.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 93.6 फीसदी अंक लेकर निखिल पुत्र सत्यनारायण द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के एओ दीपक यादव ने सभी को शुभकामनाएं भी दी है।

बोड़ियाकमालपुर स्थित भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है। स्कूल के चेयरमैन पवन भारद्वाज ने बताया कि स्कूल की छात्रा गांव टींट निवासी प्राची शर्मा पुत्री प्रमोद शर्मा ने हरियाणा बोर्ड की जारी टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाई है। छात्रा ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा छात्र सचिन ने 487 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

हालूहेडा स्थित राव दीनाराम विद्या विहार का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें 39 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराया, जबकि 17 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। गांव ढोकिया निवासी साहिल पुत्र उमेद सिंह ने 480 अंक प्राप्त किए। अमन पुत्र राजकुमार 470 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। गणित विषय में 5 बच्चों ने 100 में से 100 नंबर हासिल किए। स्कूल संचालक लाल सिंह यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया है।

गांव भाकली स्थित एसकेजी स्कूल के बच्चों ने भी दसवीं कक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया। स्कूल संचालक श्याम सिंह ने बताया कि रोहित पुत्र अनिल कुमार गांव लिलोढ़ ने 483, अंकित पुत्र नरेंद्र ने 479, सतेंद्र पुत्र रतन सिंह 473 अंक प्राप्त किए। कुल 129 बच्चों में से 26 ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 83 बच्चों ने भी मेरिट में स्थान बनाया।

गुरावड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसिपल सुमन यादव ने बताया कि रिंकू पुत्री परमवीर ने 474, साक्षी पुत्री राजपाल तथा अंकिता पुत्री विनोद कुमार ने 468 अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शिवा स्कूल डहीना के दसवीं कक्षा के बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्राचार्य महेश मुदगिल व उप प्राचार्य कुलदीप मुदगिल ने बताया कि कुल 80 में से 50 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। इसमें नम्रता पुत्री नरेश कुमार ने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को शुभकामनाएं भी दी है।

खबरें और भी हैं...