8 घंटे पढ़ाई, तब मिले 480 अंक
8 घंटे पढ़ाई, तब मिले 480 अंक
डहीना स्थित शिवा स्कूल के छात्र हिमांशु ने मेडिकल संकाय में 500 में से 480 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पास मेडिकल के साथ मैथ भी है। हिमांशु का कहना है कि स्कूल में सामान्य पढ़ाई की और फिर घर आकर रात को पढ़ाई की। परीक्षा के दिनों में 8 घंटे तक पढ़ाई की है। उन्होंने फिलहाल मैथ में एनडीए की परीक्षा देने के अलावा मेडिकल में नीट के एक्जाम भी दिए है। उनका सपना मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर बनना है।