पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रघुनाथपुरा में कुआ बना कचरा-पात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देईखेड़ा| ग्राम पंचायत नोताड़ा के रघुनाथपुरा गांव में एक प्राचीन कुआ ग्रामीणों व प्रशासन की अनदेखी के चलते कचरा पात्र बना हुआ है। तीन दशक पहले इस कुएं पर चड़स चला करता था। लोगों के नहाने-धोने व मवेशियों के पानी पीने के लिए पर्याप्त जल स्त्रोत हुआ करता था, लेकिन अब इस कुएं में ग्रामीणों ने कचरा डालकर इसे कचरा पात्र बना दिया है। कुएं के आसपास राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक जमीन का रकबा भी था, लेकिन अब वह प्रभावशाली लोगों के कब्जे में बताया जाता हैं। कुएं की सफाई व्यवस्था करवाकर इसके पानी को उपयोग में लेने की दरकार है।

खबरें और भी हैं...