रेलवे अंडरपास की सीसी सड़क जर्जर
देईखेड़ा| मेगा हाइवे से बांझड़ली रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर बनाए अंडरपास से ग्रामीणों की समस्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों वहां बना सीसी रोड उखड़ चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीण भंवर सिंह, ओमप्रकाश, जानकीलाल मीणा, रामस्वरूप मालव, पटेल शिवराज गुर्जर, राधेश्याम गांधी, नोताड़ा उपसरपंच मुकेश गुर्जर, जुगराज गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा नेता रामसिंह चौधरी, बबलू मालव, पप्पू गुर्जर, दिनेश मीणा, नंदकिशोर सैनी, कन्हैयालाल बैरवा, चौथमल बैरवा, बाबूलाल धाभाई, रामहेत गुर्जर आदि ने बताया कि रेलवे विभाग ने क्रॉसिंग हटाकर अंडरपास तो बना दिया, लेकिन बनने के साथ ही अव्यवस्थाओं का भी दौर शुरू हो गया। जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।