पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बलकासा में चारा जला, जमीतपुरा में नौलाइयां राख

बलकासा में चारा जला, जमीतपुरा में नौलाइयां राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देईखेड़ा| बलकासा में अटल सेवा केंद्र के समीप गोपाललाल सुमन के बाड़े में शुक्रवार रात 10 बजे आग लगने से तीन ट्रॉली भूसा व जलाने की लकड़ी और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

सरपंच दुर्गाशंकर गुर्जर ने बताया कि रात्रि को आग की सूचना मिली तो ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया गया। सरपंच गोचर ने बताया कि आगजनी बढ़ने से अटल सेवा केंद्र और आसपास बड़ी घटना हो सकती थी, पर समय रहते आग बुझा दी गई। इससे पूर्व 20 दिन पहले भी गोपाललाल के बाड़े में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा देने से टापरी, छप्पर, अन्य सामान जल गए थे। आग लगने की रिपोर्ट शनिवार को थाने पर दर्ज करवाई गई है। आजंदा गांव में भी शनिवार को गांव के समीप खेत की नोलाइयों में आग लगने से क्षेत्रवासी सहम गए। ग्रामीणों ने दमकल के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीण रघुवीरसिंह, नंदकिशोर मीणा, कमलेश मीणा, भैरुसिंह, हनुमानसिंह, राजकुमार मीणा, देशराजसिंह, सोनूसिंह, तुलसीराम गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि बिजली बंद होने से पानी नहीं मिल पाया। इस दौरान हल्का पटवारी राजमल उपस्थित थे।

जमीतपुरा. कस्बे में शनिवार को खंबे से चिंगारी गिरने से 100 बीघा की नौलाइयां जलकर राख हो गई। किसानों ने प्रयास कर आग को काबू में पाया। किसानों ने बताया कि सुवांसा फीडर की 33 केवी लाइन से पक्षी टकराने से चिंगारी से आग लगती है। विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से किसानों को नुकसान हो सकता है। आग से नौलाइयों के साथ विद्युत मोटरों की केबल जलकर राख हो गई।

देईखेड़ा. आजंदा में आग को बुझाते दमकलकर्मी।

खबरें और भी हैं...