सर्वजातीय निशुल्क विवाह सम्मेलन पर चर्चा आज
सर्वजातीय निशुल्क विवाह सम्मेलन पर चर्चा आज
देई| कस्बे में 8 मई को सर्वजातीय रामजानकी निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जाएगा। इसके आयोजन समिति की बैठक क्षेमकरी माताजी मंदिर में रविवार को दोपहर 2 बजे बुलाई गई है। अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने बताया बैठक में सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।