देई| अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा की देखरेख में 27 अप्रैल को ग्राम भीमगंज में होने वाले आदर्श धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन रविवार को किया जाएगा। मंत्री रमेश नागर ने बताया कि इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समितियों का गठन किया जाएगा।