देईखेड़ा| आजंदा पंचायत के कोड़क्या गांव में वार्ड 2 व 3 में सीसी रोड बनाने के लिए ग्रामीण युवा नेताओं ने पंचायत कार्यालय में सरपंच व सचिव को ज्ञापन देकर मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव दुर्गाशंकर गुर्जर, हरिनारायण गुर्जर, रमेश गुर्जर, दिनेश चौहान, अरविंद गुर्जर, राजपाल गुर्जर, नंदबिहारी गुर्जर, अभिषेक कुमार, युवा नेता अंकुश गुर्जर, बंटी प्रजापत शामिल थे। सरपंच व सचिव ने इसी सप्ताह में सीसी रोड व नाली निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है।