देईखेड़ा| आजंदा पंचायत के अभावग्रस्त गांव खेडलीबंधा में डॉ. चंद्रशेखर सुशील ने ग्रामीणों की पीड़ा सुनी तथा प्रशासन से बात कर पेयजल की ज्वलंत समस्या को हल करवाने का भरोसा दिलाया। डॉ. सुशील के साथ भंवरलाल मीणा, आनंदीलाल गुर्जर, तुलसीराम गुर्जर सहित अन्य नेताओं ने वहां की चल रही पेयजल संकट की जानकारी ली।