देईखेड़ा| आजंदा पंचायत के खेड़लीबंधा में सोमवार को आपसी कहासुनी को लेकर विद्या बाई प|ी सूरजमल केवट के साथ गांव के ही पिता-पुत्र ने मारपीट की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर गांव के ही गोबरीलाल व पुत्र हरिओम केवट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह ने बताया कि विद्या बाई अपने मकान की लिपाई-पुताई कर रही थी। इसी दौरान पिता-पुत्र ने पुराने मामले को लेकर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी, जिससे महिला को चोटें आई है।