देईखेड़ा| आजंदा के खेडलीबंधा स्थित श्रीकेशव गोशाला समिति की बैठक खेड़ा बोरदा ग्राम सेवा सहकारी समिति पूर्व अध्यक्ष रामदेव मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गोशाला के लिए खरीदे गए चारे के अब तक के भुगतान के लिए सहयोग राशि एकत्र करने, चंदे की रसीद, गोशाला में बनी नई तलाई की दीवार की सुरक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में गोशाला व्यवस्थापक रामप्रसाद, रामरतन धाकड़ सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।