पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिता की मौत पर नन्ही ईशु के सिर बंधी पगड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देईखेड़ा. क्षेत्र के घाट का बराना रेलवे स्टेशन पर गत दिनों गंभीर बीमारी से पीड़ित राजेंद्र बैरवा की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद रविवार को उसकी पुत्री ईशु के सिर पर पगड़ी बांधकर ग्रामीणों की मौजूदगी में दस्तूर किया गया। बैरवा समाज के पूर्व सरपंच प्रभुलाल बैरवा, सुभाष बैरवा आदि ने बताया कि राजेंद्र की असमय हुई मौत के बाद उसकी चिता को पुत्री ईशु ने ही मुखाग्नि दी थी। वहीं गमगीन माहौल में रविवार को पगड़ी रस्म ईशु के सिर बांधकर पूरी की गई है। इस दौरान मृतक के परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीणों मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...