पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पदाधिकारियों ने सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन

पदाधिकारियों ने सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देई। विवाह सम्मेलन के पोस्टर विमोचन करते अतिथि।

देई| अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा 108 गांव के तत्वावधान में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले आदर्श धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन रविवार को ग्राम भीमगंज में नागर चाल 108 गांव अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोल्या की अध्यक्षता में किया।

इस अवसर पर सम्मेलन समिति द्वारा अनाथ वर-वधुओं की शादी सम्मेलन में निशुल्क करने का निर्णय लिया। समिति से जुडे़ मदनलाल धाकड़, प्रकाश धाकड़ ने बताया कि सम्मेलन तैयारियों पर चर्चा की गई व समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा के नागरचाल 108 गांव अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोल्या, उपाध्यक्ष सीताराम नागर, नीलम धाकड़ जयपुर, शोजीलाल धाकड़, भैरूलाल धाकड़ सहित 108 गांवों के समाज बंधुओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...