पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • जलापूर्ति सुधारो या टैंकरों से पानी वितरण करो

जलापूर्ति सुधारो या टैंकरों से पानी वितरण करो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजंदा पंचायत के खेड़लीबंधा में लंबे समय से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है। जिससे लोगों को अक्सर चंबल नदी का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।

ग्रामीण जितेंद्र केवट, जगदीश केवट, गिरिराज केवट, धन्नालाल केवट, राजमल केवट, महावीर, बाबूलाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, तेजकरण गुर्जर, पृथ्वीराज, लालचंद गुर्जर, वार्डपंच बाबूलाल मेघवाल, राजेंद्र मेघवाल, जोधराज सिंह, भैरूलाल, पांचूलाल, हरिप्रसाद केवट, राजूलाल ने बताया कि वे मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझते हुए बच्चे जवान व जवान बूढ़े हो गए हैं, लेकिन किसी भी सरकार ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा कि नियमानुसार जलापूर्ति हो अन्यथा प्रशासन टैंकरों से जलापूर्ति करें। उधर, ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि कोड़क्या से सप्लाई करने वाले कर्मचारी आनंदी लाल भी सप्लाई करने में भेदभाव रवैया अपना कर ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा देते हैं।

देईखेड़ा क्षेत्र के खेड़लीबंधा गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान, आंदोलन की चेतावनी

देईखेड़ा। खेड़लीबंधा गांव में लंबे समय से पानी की परेशानी है।

जनता जल योजना की टंकी जर्जर

गांव में जनता जल योजना के दौरान निर्मित पानी की टंकी भी लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी है। जिससे उसमें से पानी व्यर्थ बह जाता हैं। ऐसे में यहां नई टंकी बनाने की दरकार है। नई टंकी बनने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से कुछ तो राहत मिल सकती हैं, जबकि समय की मांग है कि पाइप लाइन बिछा कर घरों तक नल कनेक्शन किए जाएं। ताकि ग्रामीणों को इस संकट से छुटकारा मिल सके।

देईखेड़ा। खेडलीबंधा में जर्जर पानी की टंकी को दिखाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...