पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आजंदा में 4 दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर

आजंदा में 4 दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देईखेड़ा| आजंदा के गणेशपुरा मोहल्ले में बीते चार दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से बिजली बंद हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमप्रकाश मीणा, चांदमल मीणा, सोनू सिंह, मुकेश मीणा, कमलेश मीणा, सियाराम गोचर, दशरथ बैरागी, कमलेश राठौर, भीम सिंह, धनराज मीणा, देशराज सिंह आदि ने बताया कि चार दिन से बिजली बंद होने से परेशानी हो रही है। विद्युत निगम अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, जेईएन ने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। सोमवार को बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...