देईखेड़ा| घाट का बराना ग्राम पंचायत के बलदेवपुरा में मेगा हाइवे पर दोनों ओर बने नालों की लंबे समय से सफाई नहीं की गई। ग्रामीण व युवा कांग्रेस नेता रमेश गुर्जर, जयप्रकाश, मोहनलाल, जुगराज गुर्जर, बाबूलाल, शिवा गुर्जर, मनोज सांखला ने बताया कि नालों में गंदगी व कीचड़ भरा होने से मच्छर पनप रहे है। गर्मी में भी लोगों को मलेरिया की आशंका हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि नाला निर्माण के बाद आज तक सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।