देई| आदिवासी मीणा समाज की कमलेश महाराज खुरीवालों के सानिध्य में रविवार दोपहर को बाक्या बांध स्थित महादेव स्थल पर बैठक होगी। जिसमें चारभुजा गौशाला, सामूहिक विवाह सम्मेलन से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी हरिराम मीणा, शोजीलाल मीणा व ज्ञानचन्द पटवारी ने दी।