देई. जैन नसिया मंदिर में पूजन करती महिलाएं।
देई. कस्बे के जैन नसियांजी मंदिर में चल रहे जिनागम शिक्षण शिविर में शनिवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति जैन, जिनवाणी सजाओ में समता जैन, भजन प्रतियोगिता में आर्य जैन, प्रतियोगिताओं का संचालन चंद्रप्रभा जैन, मिथलेश जैन-सुनीता जैन द्वारा किया गया। जैन नसियांजी मंदिर के प्रवक्ता दीपककुमार जैन ने बताया मंदिर में पं. अंकित शास्त्री व विपुल शास्त्री द्वारा सुबह व शाम जैन शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है। वहीं दिन में रोजाना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।