देई. कस्बे के थाने शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गर्ग ने बस स्टैंड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। बैठक में पंस सदस्य सुरेंद्र गोयल, पूर्व सरपंच संपतकुमार जैन, शाबुद्दीन मंसूरी, गफूर भाई, गुरूदेव सिंह, विजेंद्र शर्मा, भैरूलाल गुर्जर मौजूद रहे। वहीं पुलिस उप अधीक्षक महेश मेघवंशी, थानाधिकारी मनोज सोनी मौजूद रहे।