किसान नाराज, समर्थन मूल्य खरीद का नहीं मिला भुगतान
देईखेड़ा| कस्बे में देवनारायण बाग स्थित एफसीआई गेहूं खरीद केंद्र पर बेचे गए गेहूं का भुगतान करने की किसानों ने मांग की है।
खरीद केंद्र पर गेहूं बेचकर आए किसान जुगराज सिंह, सत्यनारायण मीणा, मोहनलाल मीणा, अशोक मीणा, ओमप्रकाश मीणा, प्रहलाद मीणा, रामावतार, जोधराज सिंह रघुनाथपुरा के कस्तूरचंद बैरवा, रामराज मीणा आदि ने बताया कि दो सप्ताह माल बेचे हुए हो गए हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इससे लेनदेन करने में परेशानी हो रही है। शादी-विवाह का भी सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में रुपयों की सख्त जरूरत है। उधर, एफसीआई के क्वालिटी इंसपेक्टर शिवजीराम मीणा ने बताया कि बैंक सिस्टम के कारण देरी हुई है। भुगतान करने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। संभवत: बुधवार से 28 मार्च तक का भुगतान कर दिया जाएगा।