डकरा में वीर कुंवर सिंह जयंती पर कार्यक्रम 23 को
डकरा | क्षत्रिय विकास मंच 23 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि डकरा स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास मनाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह करेंगे। समाज के सभी लोगों से इस कार्यक्रम में होने की अपील की गई है। यह जानकारी मंच के सचिव सुनील सिंह व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने दी।