डकरा | खलारी-बीजूपड़ा मुख्य मार्ग के चंडी स्थान से बुढ़मू जाने वाले रोड किनारे लगे पेड़ को वन माफिया के लोग आग लगाकर जिंदा पेड़ को मार रहे हैं। पेड़ के ताना खोड़हर होता है, उसमें ज्वलंत पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं। इसके बाद जब आग पूरी तरह तना में फैल जाती है और पेड़ गिर जाता है तो रात के अंधेरे में उसकी लकड़ी को काटकर गायब कर देते हैं। बुधवार को विशाल इमली के पेड़ में आग लगा दी गई, जो गुरुवार सुबह तक जलता रहा। पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गए हैं। इस संबंध में स्थानीय वनपाल अमर पासवान से बात की गई तो उन्होंने कहा मुझे भी जानकारी मिली है। यदि इस तरह पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तो उन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।