डकरा | एनके एरिया की केडीएच परियोजना में कार्यरत मनोज कुमार रजक को सीसीएल त्रिपक्षीय सुरक्षा बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री यज्ञनारायण सिंह ने पत्र जारी कर मनोनयन की सूचना दी है। रजक के मनोनयन पर एनके एरिया भारतीय मजदूर संघ के अमर भूषण सिंह, मनीष कुमार, नरेंद्र कुमार, नारायण यादव, इस्लाम अंसारी व एनके बनर्जी आदि ने उन्हें बधाई दी है।