पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीएल प्रबंधन से पेयजल उपलब्ध करने की मांग की

सीसीएल प्रबंधन से पेयजल उपलब्ध करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकरा | चुरी मध्य की मुखिया मानसी देवी ने डकरा के परियोजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर केडी साइडिंग कॉलोनी और चदराधौड़ा में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। मुखिया ने कहा है कि ये दोनों स्थान डकरा साइडिंग के नजदीक है। इस इलाके के 700 घरों में 3500 लोग रहते हैं। यहां पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। सीसीएल द्वारा डीप बोरिंग कर लगाया गया समरसेबल पंप कई माह से खराब पड़ा हुआ है। खदान पास होने के कारण कुएं और चापानल सूख गए हैं। इस स्थिति में 2-3 किलोमीटर चलकर लोगों को चुरी होयर बस्ती से पानी लाना पड़ रहा है। सुबह उठते ही यहां के लोग पानी की तलाश में निकल जाते हैं। मुखिया ने सीसीएल प्रबंधन से इस समस्या के जल्द निदान करने की आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...