पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीटू यूनियन ने कोयला मंत्री का पुतला फूंका

सीटू यूनियन ने कोयला मंत्री का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकरा | कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ 16 अप्रैल को होने वाली हड़ताल दो यूनियनों द्वारा वापस लिए जाने से हड़ताल में बाधा उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए सीटू ने उस दिन विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया। इसी आलोक में एनके एरिया सीटू की ओर से सोमवार की शाम डकरा गुरुद्वारा चौक में कोयला मंत्री पीयूष गोयल का पुतला दहन किया गया। जोनल सचिव बलिराम सिंह ने कहा कि कमर्शियल माइनिंग पर सरकार द्वारा किसी तरह का निर्णय लिए बिना दो यूनियनों द्वारा हड़ताल वापस करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के इस निर्णय से कोल इंडिया और कोयला मजदूर बर्बाद हो जाएंगे। वहीं, क्षेत्रीय सचिव शैलेश कुमार ने कहा कि जबतक कमर्शियल माइनिंग बिल सरकार वापस नहीं करती है, तब तक सीटू की लड़ाई जारी रहेगी। कोयला मजदूरों के हक की रक्षा के लिए मजदूरों को साथ लेकर सीटू अकेला हड़ताल में चली जाएगी। कोयला मजदूरों की रक्षा करेगा। मौके पर मो. शमीम, हलीम खान, ऋतू नोनिया, दयाल कुजूर, जीके साहू, संजय, सुरेंदर, भागीरथ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...