आदर्श हाई स्कूल व जेनेट एकेडमी ने जीत हासिल किया
डकरा | केंद्रीय विद्यालय डकरा खेल मैदान में चल रहे अंतर विद्यालय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच उर्सुलाइन कॉन्वेंट खलारी और आदर्श हाई स्कूल खलारी के बीच खेला गया। इसमें आदर्श हाई स्कूल 30 रन से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रवि भुईंया रहे। वहीं, दूसरा मैच जेंट एकेडमी मैकलुस्कीगंज और रॉयल प्रोग्रेसिव मोहननगर के बीच हुआ। इसमें जेनेट एकेडमी ने 21 रन से जीत हासिल किया। मैन ऑफ द मैच शिवम कुमार को मिला। श्रमिक नेता इस्माइल अंसारी और गोटन यादव ने दोनों बेहतर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनलोगों ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक नागरिक को इसे बढ़ावा देना चाहिए।