सीसीएल एनके एरिया के 13 कोयला कर्मियों को एरिया स्तर से प्रोन्नति दिया गया। महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार को सादे समारोह में सभी पदोन्नति पाने वालों को महाप्रबंधक एमके राव ने पदोन्नति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा रोहिणी अस्पताल में रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले पीसी दलाई, एनपी सिंह और कमलेश सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्मिक अधिकारी एसके गोस्वामी, सुभाष अग्रवाल, सैयद विलायतउल्ला, एनपी सिंह, यूनियन नेताओं में लल्लन प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार, बलिराम सिंह, विनय सिंह मानकी, डीपी सिंह, मिथिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इन कर्मियों की हुई पदोन्नति
ड्रिल ऑपरेटर जगरनाथ कुमार सिंह, (पुरनाडीह) शंकर उरांव (पुरनाडीह), बासुदेव उरांव(पुरनाडीह), देवानंद लोहरा(रोहणी), बनवारी मुंडा (केडीएच) डंपर ऑपरेट शहाबुद्दीन मियां(पुरनाडीह), संतोष, (डकरा) दशरथ मांझी (डकरा), जय गोबिंद, (डकरा)लक्ष्मी नारायण सिंह (डकरा), रामकेवल नोनिया, (पुरनाडीह), प्रमोद कुमार पाठक, (केडीएच), दिलीप कुमार गौतम, ( केडीएच)दिलीप कुमार (एफएम केडीएच)आफताब आलम (क्लर्क जीएम यूनिट) का नाम शामिल है।