पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डकरा में आंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

डकरा में आंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण न्यास, एनके एरिया शाखा ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा डकरा गुरु घासीदास जयंती स्थल से शुरु होकर मोहन नगर, डकरा, सुभाष नगर, केडीएच आदि जगहों में भ्रमण किया। इस दौरान लोगो ने जगह जगह बाबा साहब के चित्र में माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग जय भीम के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष मिथिलेश पासवान ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर भारत की एकता और अखंडता के प्रतिबद्ध थे। उन्होंने भारत के संविधान की रचना कर निम्न स्तरीय समूह के लोगो की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के साथ शिक्षित करने पर बल दिया। पासवान ने कहा कि आज के परिवेश में बाबा साहब के विचार धारा के बारे में लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। मौके पर देवपाल मुंडा,मजहर खान,कन्हई पासी, मुन्नू ,बिनोद सतनामी, जगजीवन सतनामी, अमरलाल सतनामी, शकर सतनामी, सागर राम, उतरा कुमार, बसंत लाल, अशर्फी राम, राजकिशोर बैठा, दिनेश पासवान, दशरथ तुरी, रमेश रजक, राम परिखा राम, बसंत लाल आदि मैजूद थे।

खबरें और भी हैं...